ऐतिहासिक रहा मुख्यमंत्री साय का रोड शो*

सीएम ने प्रत्याशी पांडे के संग किया नगर भ्रमण =

*जगदलपुर।* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को जगदलपुर में रोड शो कर भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डेय और पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील शहर वासियों से की। सीएम का रोड शो ऐतिहासिक रहा। छतों पर खड़ी महिलाओं और युवतियों ने मुख्यमंत्री पर फूल बरसाए।

  जगदलपुर नगर निगम के चुनाव में आज मुख्य्मंत्री विष्णु देव साय की भी एंट्री हो गई।. मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डेय आदि ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्य्मंत्री श्री साय, बीजेपी स्टेट हेड किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप और महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डेय एक खुले वाहन पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले। रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री का काफिला नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। सड़कों के दोनों ओर हजारों नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उन पर पुष्प वर्षा करने के लिए मौजूद थे। अपने घरों की बालकनी व छतों पर खड़ी महिलाएं, युवतियां और बच्चे मुख्यमंत्री श्री साय, मंत्री श्री कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पांडे पर फूलों की वर्षा करते नजर आए। मुख्यमंत्री और वाहन पर सवार तीनों अन्य नेता हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक ही दिन में मेयर प्रत्याशी संजय पांडे व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *