कांग्रेस से छिटके कार्यकर्ता, शामिल हुए भाजपा में
![](https://swarnimsavera.com/wp-content/uploads/2025/02/24.jpg)
![](http://swarnimsavera.com/wp-content/uploads/2025/02/24.jpg)
जगदलपुर।* बस्तर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के आशीष मिश्रा, शिव सिंह सेंगर, अनिल जैसवाल, महेंद्र बघेल, रुस्तम परिहार, सौरभ राय, विक्की शर्मा, लोकनाथ ठाकुर, दिनेश कोर्राम एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कार्यप्रणाली व जनहित में उनके द्वारा की जा रही पहल से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा प्रवेश करने पर सभी को शुभकामनाएं दी।
![](https://swarnimsavera.com/wp-content/uploads/2025/01/54.jpg)