निकाय चुनाव का प्रचार थमने से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

वार्डों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं महापौर प्रत्याशी संजय पांडे डे ने की नुक्कड़ सभाएं = 

*जगदलपुर।* नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 11 फरवरी को मतदान है और  चुनाव प्रचार थम चुका है। इससे पूर्व भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शहर में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया। नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार थमने से पहले रविवार को महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने वन-टू-वन पांच वार्डों का दौरा किया।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने भी कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की।

        संजय पाण्डे ने प्रताप देव वार्ड से जनसंपर्क की शुरूआत की। इसके बाद मोतीलाल नेहरू वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, बालाजी वार्ड एवं सदर वार्ड में सघन जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित किया। स्वच्छता रैंकिंग में शहर को नंबर वन बनाने, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने जैसे अपने विज़न बताया एवं संकल्प पत्र के वादों को साझा किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भरपूर आशीर्वाद देकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आग्रह भी किया।

*बॉक्स*

*विकास के पहिए को दें गति: किरण देव*

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को ही जगदलपुर शहर में भव्य रोड-शो किया था, तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित पूरा संगठन चुनावी रण में कूद पड़ा था और भाजपा के पक्ष में मतदान करने मतदाताओं से अपील करते रहे। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने निकाय चुनाव में ट्रिपल और पंचायत चुनाव में चार इंजन की भाजपा सरकार बनाकर विकास के पहिये को गति देने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के वादों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया, साथ ही भाजपा सरकार के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर में भाजपा महापौर एवं पार्षद पद के सभी प्रत्याशी सुशासन स्थापित करने के लिये संकल्पित हैं। शहर के संपूर्ण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को आमजन का समर्थन आवश्यक है। उक्त बातें कहते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मतदाताओं से नुक्कड़ सभाओं में भाजपा को आशीर्वाद देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *