एस सी/एसटी एसोसिएशन ने सेक्टर-9 अस्पताल के कार्यपालक निदेशक से की मुलाकात

Bhilai/- भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (पं. क्र-6976) के अध्यक्ष एवं सेल एस सी/एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद के नेतृतव में एक प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-9 के मान. डॉ. एम रवीन्द्रनाथ, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए) से भेंट कर पुष्पगुच्छ से सम्मानित किये।एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए) से भिलाई इस्पात सयत्र द्वारा संचालित अस्पतालों में कार्यरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के चिकित्सको, नर्सों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के खराब ग्रेडिंग, समय पर पदोन्नति नहीं मिलने पर विस्तार से चर्चा किये।एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद व महासचिव विजय कुमार रात्रे ने कहा कि सेक्टर-9 चिकित्सालय में कार्यरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारियों, चिकित्सकों को पिछले कई सालों से खराब ग्रेडिंग दिया जा रहा है जिसके कारण से उनका समय पर पदोन्नति नहीं हो पा रहा है जबकि उनके कनिष्ठ चिकित्सकों को पदोन्नति दी गई है। इस समस्या का समाधान प्रवंधन को करना होगा l इसके साथ ही सेक्टर-9 चिकित्सालय में जीवन रक्षक दवाईयों सहित रोजाना ली जाने वाली दवाईयों की भी भारी कमी है। सेक्टर-9 चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी खास कर Urologist, Cardiologist, Neurosurgeon के कारण यह अस्पताल रिफरल सेंटर की तरह कार्य कर रहा है। अस्पताल में सहायक स्टाफ, फार्मासिस्ट, नर्सों की कमी के कारण चिकित्सा सेवाओं में आए दिन अव्यवस्था देखी जाती है. जिससे मरीज एवं उनके परिजन परेशानी उठाते हैं। कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए) सेक्टर-9 ने उपरोक्त सभी समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना एवं संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जो भी समस्या एसोसिएशन द्वारा बताई गई है उसका त्वरित निराकरण हेतु उचित पहल की जाएगी।प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन की ओर से श्री कोमल प्रसाद अध्यक्ष, महासचिव श्री विजय कुमार रात्रे, श्री चेतन लाल राणा, कार्यकारी अध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी उपाध्यक्ष, अनिल कुमार खेलवार कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मान डॉ एम रवीन्द्रनाथ, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए) डॉ विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ सौरभ मुखर्जी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. उदय धाबर्डे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एवं आई आर एवं सी एल सी से श्री विकास चंद्रा, मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed