श्रद्धांजलि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

भिलाई /- आज भीमराव अंबेडकर सर्व समाज भवन, कैंप-2, भिलाई में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी के पितामह श्रद्धेय झाडूराम देवांगन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्ग जिला देवांगन समाज के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक राजमहंत श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी उपस्थित रहे साथ ही जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री प्रेम सागर चतुर्वेदी जी भी मंच की शोभा बढ़ा रहे थे।समारोह की गरिमा को समाज अध्यक्ष श्री पुराणिक राम देवांगन जी, श्री प्रेमचंद देवांगन जी एवं समाज के अनेक वरिष्ठजनों की उपस्थिति ने और भी विशेष बना दिया।इस समारोह में समाज के उन होनहार बच्चों का सम्मान किया गया जिन्होंने दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में मेरिट लाकर या कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया।🌟 श्रद्धेय झाडूराम देवांगन जी को कोटि-कोटि नमन🌟 प्रतिभावान बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं🌟 देवांगन समाज को एक नई दिशा देने वाले सभी वरिष्ठजनों को सादर प्रणा

