BMS ने भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक प्लेट मिल कार्तिकेय बेहरा एवं पर्सनल एवं वेलफेयर से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की

भिलाई – भिलाई इस्पात मजदूर संघ (BMS) के प्रतिनिधियों ने आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामन्त्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट प्लेट मिल के सीजीएम (CGM) कार्तिकेयन बेहरा के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में श्रमिकों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे मजदूर हितों की रक्षा और कार्यस्थल की परिस्थितियों में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।भिलाई इस्पात मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्य महाप्रबंधक एवं सम्बन्धित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं चर्चा की ।कैंटीन में खाद्य पदार्थों की समयावधि में जॉच घटिया पॉम आइल पर कड़ाई से रोक लगाई जाए ।साफ़ सफाई एवं पीने का पानी की उचित व्यवस्था की जाए ।प्लेट मिल में आवश्यक रूप से वेंटिलेशन सुविधा को सुनिश्चित किया जाए ।बारिश में शेड में जगह जगह पर फटे होने के कारण पानी गिरने से कर्मचारियों को कार्य स्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ता है जिससे टीक किया जाए ।फ़िनिशिंग एरिया में पार्किंग की व्यवस्था की जाए ।प्लेट मिल में आवश्यक कार्य स्थल पर टॉयलेट का निर्माण करवाया जाए ।रेस्टरूम को व्यवस्थित किया जाए ।बैठक में ARO (Authorised Referral Officer) से जुड़े मेडिकल पास प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की प्लेट मिल से जुड़े सुरक्षा उपायों, मोटर साइकिल एवं कार रखने के लिए स्टैंड ,रेस्ट रूम व टॉयलेट की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, तथा वर्किंग कंडीशंस को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई।एवं रोड ख़राब होने पर कर्मचारियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है सड़क बारिश से पहले ठीक करवाया जाए ।इसके अलावा, ठेका मजदूरों के पेमेंट स्लिप,वेतन भुगतान से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। बीएमएस ने प्रबंधन को बताया कि कई ठेका श्रमिकों को समय पर Awa (Advance Wage Amount) नहीं मिल रही, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।हाउसकीपिंग विभाग में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों – जैसे कर्मचारियों की संख्या, काम का दबाव और कार्यस्थल की स्वच्छता – पर भी विचार-विमर्श हुआ।बीएमएस ने प्रबंधन से मांग किया कि सभी मुद्दों का जल्द समाधान किया जाए ताकि कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिल सके।मुख्य महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को हल किया जाएगा ।बैठक में संघ की ओर से उपाध्यक्ष आई पी मिश्रा,डिल्ली राव,संयुक्त महामन्त्री वशिष्ठ वर्मा,प्रदीप पाल, जोगिंदर कुमार,गौरव कुमार ,सचिव दीनानाथ जैसवार,भानु प्रताप साहू,अविनाश वेगी,राहुल उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *