न्यू आज़ाद गणेश उत्सव समिति इस वर्ष अपने भव्य गणेश पंडाल की थीम “पर्वतराज” लेकर आ रही है

Bhilai/- न्यू आज़ाद गणेश उत्सव समिति इस वर्ष अपने भव्य गणेश पंडाल की थीम “पर्वतराज” लेकर आ रही है। यह हमारा 41वाँ वर्ष है, और हर साल की तरह इस बार भी हम एक अनोखा सामाजिक संदेश लेकर उपस्थित हो रहे हैं।

जैसे पर्वत स्थिरता, धैर्य और शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं, वैसे ही भगवान गणेश भी हमें जीवन में हर कठिनाई के बीच अडिग रहने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। पंडाल की सजावट में पर्वतराज की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी, जिसमें प्रकृति की सुंदरता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम होगा।

इस वर्ष समिति ने विशेष रूप से वनों की कटाई (Deforestation) और पहाड़ों की अंधाधुंध खनन कटाई को लेकर जागरुकता फैलाने का प्रयास किया है। पंडाल के माध्यम से संदेश दिया जाएगा कि यदि हम प्रकृति का संतुलन बिगाड़ते हैं, तो उसका दुष्परिणाम हमें ही झेलना पड़ेगा। प्रकृति की रक्षा करना ही सच्ची पूजा है।

ॐ भक्तों की सुविधाओं एवं सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

पूरे पंडाल क्षेत्र में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि सुरक्षा पर पूर्ण निगरानी रखी जा सके।

ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए पार्किंग की सुविधा भिलाई विद्यालय ग्राउंड में उपलब्ध कराई गई है।

पंडाल के अंदर दर्शन के दौरान भीड़ और घुटन (suffocation) से बचने के लिए ए.सी. की व्यवस्था की गई है,

जिससे भक्तगण आराम से दर्शन कर सकें।

यह 41वाँ वर्ष का पंडाल आगंतुकों को ऐसा अनुभव देगा मानो वे साक्षात पर्वतों की गोद में बैठकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हों। समिति का उद्देश्य केबल भव्यता दिखाना नहीं बल्कि जन-जन में संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और आस्था का संदेश पहुँचाना है।

हम सभी नगरवासियों से निवेदन करते हैं कि वे अपने परिवार सहित पधारकर भगवान गणेश के दर्शन करें और इस दिव्य वातावरण का अनुभव लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *