भारती विश्वविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

दुर्ग |, भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के विधि संकाय एवं आईक्यूएसी सेल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यवाही का वास्तविक अनुभव प्रदान करना और उनकी तर्कशक्ति एवं वकालतनामा प्रस्तुत करने की क्षमता को निखारना था। इस प्रतियोगिता में पंचवर्षीय एल एल बी और त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय बीए एल एल बी और बी कॉम एल एल बी के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया l
प्रतियोगिता में अतिथि निर्णायक के रूप में अधिवक्ता श्री ऋषभ मिश्रा एवं कल्याण विधि महाविद्यालय, भिलाई के डॉ. जयंत धुरंधर ने भाग लिया। दोनों ने प्रतिभागियों के कानूनी तर्क, साक्ष्य प्रस्तुति और अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रो. बी. एन. तिवारी कुलपति, डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार रजिस्ट्रार, डॉ. आलोक भट्ट डीन अकादमिक , एवं डॉ. आर .पी. अग्रवाल डायरेक्टर सहित सलाहकार समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में कुल 10 टीम ने भाग लिया जिसमें से 2 श्रेष्ठ टीम का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को पहले वर्ष के विद्यार्थियों के साथ सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वयन में डॉ. शोभा सिंह ठाकुर डीन आई/सी एवं विभागाध्यक्ष, विधि संकाय,सभी सहायक प्राध्यापक, विधि संकाय- सुश्री आस्था चतुर्वेदी , सुश्री सम्पदा बैस, श्री ऋषभ शर्मा, सुश्री सरिता गुप्ता , सुश्री श्रुति यादव एवं श्री शिवम् भट्टाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

