13 वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 10-12 अक्टूबर तक इस्पात नगरी भिलाई में

… 16 राज्यों के 500 गतका खिलाड़ी भाग लेंगे… गतका राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार…
भिलाई/- छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 13 वीं नेशनल गतका चैम्पियनशिप का आयोजन 10,-12 अक्टूबर 2025 तक गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 भिलाई नगर में संपन्न होगा ।न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के इस्पात नगरी भिलाई में पहली बार नेशनल गतका चैम्पियनशिप का होना हम सबके लिए खुशी और गर्व की बात है। यह प्रतियोगिता गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 में सम्पन्न होगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरजीत सिंह गरेवाल अध्यक्ष नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया व जसवीर सिंह चहल , चैयरमेन छत्तीसगढ़ सिख पंचायत उपस्थित रहेंगे।
इस राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ सहित 16 राज्यों के करीब 500 खिलाड़ी और 40 आफिशियल पंहच रहे है। 13 वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप 2025 में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे
इंद्रजीत सिंह ने बताया की यह उत्साहवर्धक आयोजन देश भर से आये विभिन्न पुरुष और महिला गतका खिलाड़ियों के स्वदेशी पारंपरिक मार्शल आर्ट कौशल के गहन मुकाबलों को देखने और उनका आनंद लेने का एक अनूठा और रोमांचक अवसर प्रदान करता है। यह आम जनता, खेल प्रेमियों और शुरुआती लोगों के लिए इस कला के बारे में और अधिक जानने का एक सुनहरा अवसर होगा। न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों की राजधानी भिलाई में इस विशेष अवसर पर हमारे साथ शामिल हों।
एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू व कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह लल्लू ने बताया कि राष्ट्रीय सफलता में छत्तीसगढ़ का जो भी खिलाड़ी गोल्ड मेडल हासिल करेगा उसे एसोसिएशन की ओर से ₹5000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

