महाबोधि महाविहार मुक्ति हेतु प्रचारक सुनील रामटेके जी का विदर्भ दौरा हेतु बैठक सम्पन्न

Bhilai/- सर्व विदित है कि छत्तीसगढ़ सहित संपूर्ण भारतवर्ष में बौद्ध गया महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन बड़े ही जोर शोर से वर्तमान में चल रहा है इसी परिपेक्ष में विगत दिनों सर्व दलीय बैठक केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री माननीय रामदास आठवले जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।*

*जिसमें प्रमुख रूप से आंदोलन के प्रणेता भंते विनयाचार्य जी, दीक्षाभूमि समिति के सचिव डॉ.राजेंद्र गवई जी , प्रो. जोगेंद्र कवाड़े जी, बौद्ध महासभा के ट्रस्टी अध्यक्ष चंद्रबोधी पाटिल जी, ऑल PSU एससी/एसटी फेडरेशन के चेयरमैन श्री सुनील रामटेके जी, मा. देशक खोबरागड़े जी संयुक्त रूप से उपस्थित थे।*

*जिसमें संयुक्त रूप से आव्हान किया गया कि 14 अक्टूबर 2025 को मुंबई आजाद मैदान में लाखों भीम सैनिकों का रैली एवं मोर्चा होगा।*

*इस आंदोलन को आर.पी.आई. के विभिन्न ग्रुप सभी बौद्ध भिक्षुगण एवं सभी बौद्ध संस्थाएं बौद्ध महासभा, समता सैनिक दल सहित सर्वदलीय नेताओं ने इस आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया।*

*उपरोक्त परिपेक्ष में रैली को सफल बनाने ऑल PSU एससी/एसटी फेडरेशन के चेयरमैन दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को नागपुर जिला, दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को भंडारा जिला एवं लाखनी , दिनांक 11 अक्टूबर को गोंदिया जिला एवं 12 अक्टूबर को वर्धा जिला आदि जिलों का दौरा करेंगे एवं उनके साथ विभिन्न बौद्ध संस्थाओं के प्रतिनिधि साथ में रहेंगे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *