मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की जोरदार टक्कर, 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन (MEMU) आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार 8 लोगों की मौत की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

