नंदिनी को साक्षरता मित्र सम्मान

भिलाई | अंचल की प्रतिष्ठित लोक कलाकार नंदिनी को गत दिनों जैन भवन सेक्टर 6 में आयोजित साक्षरता मित्र मंच मिलन एवं सम्मान समारोह में साक्षरता मित्र सम्मान से नवाज़ा गया। वर्ष 1990 से लेकर 2003 तक जिला साक्षरता समिति द्वारा संचालित सम्पूर्ण उत्तर एवं सतत् साक्षरता कार्यक्रम तथा अभियान के शुरुआती दौर के सम्पूर्ण दुर्ग जिला तथा विशेष रूप से पाटन व दुर्ग ब्लॉक में कला जत्थे में वरिष्ठ भागीदारी निभाते हुए उन्होंने प्रचार प्रेरणा का कार्य किया।

इसके साथ-साथ वे अमृत जल मिशन, पल्स पोलियो, डायरिया, कुष्ठ उन्मूलन पर्यावरण जागरूकता व हरेली जगार जैसे अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

राष्ट्रीय युवा उत्सव में नई दिल्ली, हिसार, हरियाणा, भोपाल एवं ग्वालियर में प्रतिनिधित्व करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान सहित अनेक सम्मान व पुरस्कार पा चुकी नंदिनी वर्तमान में शासकीय स्कूल सांतरा पाटन में शिक्षिका तथा सुप्रसिद्ध संस्था “लोकमंजरी” की वरिष्ठ गायिका एवं अभिनेत्री हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर संस्था संयोजक पुन्नू यादव, नृत्य निर्देशिका रामेश्वरी, सुरेन्द्र शर्मा, माधव कुशवाहा, टिकेश्वरी लाल देशमुख, पुष्पलता नेताम आदि ने बधाई दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *