राजधानी में लव जिहाद: पहचान छिपाकर युवती के साथ होटल में रुका था दानिश, हिदू संगठन ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां दानिश नाम का शख्स अपनी पहचान छिपाकर युवती के साथ रह रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर युवक की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।

पूरी घटना मिसरोद स्थित इंडस एरिया का है। जहां मंडीदीप के रहने वाले युवक और युवती होटल किराए से रूम लिया था। बताया जा रहा है कि दानिश नाम का शख्स नाम बदलकर वहां रह रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन भवानी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। फिर युवक की धुनाई की। हंगामें की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *