एनटीपीसी नवा रायपुर ने 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया

रायपुर /- एनटीपीसी नवा रायपुर ने 26 जनवरी, 2026 को देशभक्ति की भावना के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। अपने कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नीरज जलोटा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र-II) और कार्यकारी निदेशक (यूएसएससी) ने तिरंगा फहराया। 2026 का थीम “वंदे मातरम” का 150वीं वर्षगांठ है और इस मौके पर सभी ने मिलकर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।सभा को संबोधित करते हुए, श्री जलोटा ने गणतंत्र दिवस के महत्व और देश के विकास में एनटीपीसी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनटीपीसी की हाल की उपलब्धियों और भविष्य में आने वाले अवसरों और चुनौतियों को उजागर किया। उन्होंने पर्यावरण-हितैषी विद्युत उत्पादन और विश्वसनीय व स्थायी बिजली आपूर्ति में एनटीपीसी के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने एनटीपीसी वेस्टर्न रीजन- II (लारा, सीपत और कोरबा छत्तीसगढ़ में; तथा गदरवाड़ा और खरगोन मध्य प्रदेश में) के स्टेशनों को उनके प्लांट प्रदर्शन, परियोजना निष्पादन, नई पहलों और पुरस्कार व मान्यताएं प्राप्त करने में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भी सराहा।श्री जलोटा ने एनटीपीसी नव रायपुर कार्यालय की यूएसएससी, एश नई पहल, सुरक्षा, प्रचालन सेवाएं, वाणिज्य, स्टेशन इंजीनियरिंग, एचआर, सीएसआर और अन्य विभागों में उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।बाद में, सभी ने तिरंगे गुब्बारे का प्रतीकात्मक विमोचन किया। गणतंत्र दिवस समारोह में अर्पिता महिला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 42 कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवार्ड दिया गया। मेधा प्रतियोगिता, पावर क्विज़ और सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विजेताओं में भी पुरस्कार वितरित किए गए।श्री बी एन झा, कार्यकारी निदेशक-ओएस; सीजीएम, जीएम, अर्पिता महिला समिति के पदाधिकारी, अधिकारी और उनके परिवार जन इस अवसर पर उपस्थित थे।

