सुपेला में श्री राम कप क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, 1 फरवरी से, 32 टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31,000 रुपये की नगद राशि, उपविजेता को 15,000 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7,000 रुपये तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
भिलाई। सुपेला के संजय नगर स्थित दशहरा मैदान में श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 फरवरी 2026 से किया जा रहा है। इस रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 2100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 रखी गई है। प्रतियोगिता के सभी लीग मैच 8 ओवर के होंगे, वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 10 से 12 ओवर के खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31,000 रुपये की नगद राशि, उपविजेता को 15,000 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7,000 रुपये तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा हर मैच में मैन ऑफ द मैच, पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर को भी सम्मानित किया जाएगा। खास आकर्षण के रूप में हैट्रिक छक्का, हैट्रिक चौका और हैट्रिक विकेट लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं।
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता के दौरान अंपायर का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। टूर्नामेंट से जुड़ी अधिक जानकारी और टीम पंजीकरण के लिए राजा सिंह 8770284911, मुकेश गिरी 7987942256 पर संपर्क किया जा सकता है।

