नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर। जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मासूम बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने अन्य साथियों के साथ गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। भीषण गर्मी के बीच बच्चे नदी में स्नान और खेलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते-नहाते दोनों बच्चे गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक डूबने लगे। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने के लिए नदी में उतरकर काफी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां मासूम बच्चों की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed