वैशालीनगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने आज अवंतीबाई चौक से फरीदिया चौक तक लोगों से डोर-टू-डोर किया जनसंपर्क

0- कांग्रेस पार्टी की घोषणाओं के प्रति क्षेत्रवासियों में है काफी उत्साह
भिलाई । वैशाली विधान सभा के कांग्रेस के लाडले प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का आज के दिन का जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ अवंतीबाई चौक से शुरू होकर गायत्री मंडी से होकर जुलाब किराना स्टोर एवं सियान सदन, देवांगन बड़ा, लिमाहा तालाब से होकर ईदगाह चौक से होते हुए फरीदिया चौक पर समापन हुआ। प्रत्याशी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वार किये गये घोषणओं को भी लोगो के बीच बताया जा रहा है जिनके लोगो में काफी उत्साह का माहौल है। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्य कर्ता हर्ष और उल्लास है।
पहले की तरह किसानों का कर्ज माफ होगा केजी से पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा मिलेगी, मेडिकल और इंजीनियरिंग भी ,गैस सिलेंडरों पर 500 प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खातों में जमा होंगे ,200 यूनिट तक मिलेगी बिजली मुफ्त ,17.5 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा खुद का आवास ,तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा ?4,000 सालाना बोनस ,गरीब परिवारों को ?10 लाख तक,एपीएल परिवारों को 5 लाख तक इलाज की सहायता ,भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में ?7,000 की जगह अब ?10,000 सालाना ,महिला स्व सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए ऋण होंगे माफ ,लघु वनोपजों की रूस्क्क पर देंगे अतिरिक्त ?10/ प्रति किलो , राज्य के सभी शासकीय स्कूलों का होगा स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेडेशन ,700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों (रीपा) की करेंगे स्थापना ,सड़क एवं अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं पर होगा नि:शुल्क इलाज,परिवहन व्यवसायियों के ?726 करोड़ का बकाया कर्ज होगा माफ,तिवरा की भी होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी,जातिगत जनगणना करवाई जाएगी। इन सब योजनाओं को घर घर जनसंपर्क माध्यम से बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed