दुबई में 12 पाकिस्तानी हमलावरों ने की लुधियाना के मनजोत की हत्या, चार गिरफ्तार

पंजाब/ पंजाब के जिला लुधियाना के गांव लोहटबद्दी के 21 वर्षीय नौजवान मनजोत सिंह को दर्जन के करीब पाकिस्तानी लोगों ने दुबई में तेजधार हथियारों से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान मनजोत के साथ कमरे में मौजूद दो पाकिस्तानी कामगारों को भी हमलावरों ने बुरी तरह घायल कर दिया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।दुबई पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मनजोत करीब एक साल पहले दुबई गया था और परिवार के लिए वहां कड़ी मेहनत कर रहा था।

दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने ब्याज पर रुपये लेकर बेटे मनजोत को अपने रिश्तेदार के जरिये दुबई भेजा था, जहां पर उसे कत्ल कर दिया गया है। अब बेटे का शव लाने के लिए भी उन्हें कर्ज लेना पड़ेगा। दिलबाग सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें पाकिस्तानी लोगों के साथ मनजोत की लड़ाई या दुश्मनी के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

मनजोत बहुत सीधा और मेहनती था और गांव में कभी किसी के भी साथ उसका कोई विवाद नहीं रहा। परिवार का इकलौते बेटे मनजोत सिंह दुबई की कंपनी में बतौर सहायक ड्राइवर हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था। मनजोत के रिश्तेदार आत्मा सिंह ने बताया कि उन्हें दुबई से बताया गया है कि वहां नाजायज शराब तस्करों के दो पाकिस्तानी ग्रुप में रंजिश चल रही है।

हमलावर मनजोत के साथ कमरे में रह रहे पाकिस्तानी कामगारों को मारने के इरादे से आए थे और मनजोत को भी निशाना बना डाला। आत्मा सिंह ने बताया कि मनजोत का शव लाने के लिए उन्होंने सांसद डॉ अमर सिंह के माध्यम से विदेशमंत्री एस जयशंकर की मदद ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *