सोशल इंजीनियरिंग में जुटे इंजीनियर पार्षद प्रत्याशी निकेत राज झा
![](https://swarnimsavera.com/wp-content/uploads/2025/02/m-1-2-1024x464.jpg)
![](http://swarnimsavera.com/wp-content/uploads/2025/02/m-1-2-1024x464.jpg)
सिविल इंजीनियर झा को मिल रहा व्यापक समर्थन =
= सबके दिलों पर राज कर रहे हैं इंजीनियर निकेत झा =
*जगदलपुर।* नगर निगम जगदलपुर को एक इंजीनियर पार्षद मिलने वाला है। शहर के हाई प्रोफाइल वार्ड दलपत सागर वार्ड से कुशल इंजीनियर निकेत राज कांग्रेस की ओर से पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। सिविल इंजीनियर निकेत राज झा ने वार्ड में गजब की सोशल इंजीनिरियरिंगकर दिखाई है। वार्ड के हर समाज के बड़े वर्ग का उन्हें लाभ मिल रहा है।
दलपत सागर वार्ड उच्च शिक्षित लोगों का वार्ड है और उसे शहर का सबसे हाई प्रोफ़ाइल वार्ड माना जाता है। ऐसे में एक सिविल इंजीनियर का पार्षद चुनाव लड़ना काफी मायने रखता है। निकेत राज झा व्यवहार कुशल और मृदुभाषी युवा हैं। उनकी छवि भी बड़ी साफ सुथरी है। सभी जाति समाजों में उनकी अच्छी पैठ भी है। सबके सुख दुख में साथ खड़े हो जाने के उनके व्यवहार से सभी उनके प्रशंसक बन चुके हैं। उन्होंने वार्ड में गजब की सोशल इंजीनियरिंग कर रखी है। लिहाजा वहां उनके पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार हो चुका है। समाज के सभी तबकों का साथ उन्हें मिल रहा है। निकेत राज झा के पार्षद चुने जाने के बाद यह तो तय है कि नगर निगम के निर्माण कार्यों में अधिकारी कर्मचारी खेल नहीं कर पाएंगे। खासकर दलपत सागर वार्ड के निर्माण कार्यों में धांधलीबाजी नहीं चल पाएगी। निकेत राज झा के पक्ष में अपील करने आज कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू भी दलपत सागर वार्ड में पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से मतदाताओं को अवगत कराया और सिविल इंजीनियर पार्षद प्रत्याशी निकेत राज झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी इंजीनियरिंग शिक्षा का उपयोग अब वे वार्ड की सेवा में करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने दलपत सागर वार्ड के परिवारजनों से भेंट मुलाकात कर पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन व कांग्रेस को जिताने की अपील की।
*बॉक्स*
*जनता का विश्वास मलकीत के साथ*
कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का जनसंपर्क के दौरान जगह जगह स्वागत हो रहा है। मलकीत सिंह लोगों से वादा कर रहे हैं कि आपके सुख दुख में हमेशा तत्पर साथ रहूंगा। महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने रमैया वार्ड के परिवारजनों से पार्षद प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने व कांग्रेस का निगम में महापौर बनाने हेतु समर्थन मांगा।nवहीं श्री गैदू को रमैया वार्ड के परिवारजनों ने अपना समर्थन देने का वचन दिया।
![](https://swarnimsavera.com/wp-content/uploads/2025/01/54.jpg)