भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे का चुनाव प्रचार जोरों पर; जनता दे रही है विजय का आशीर्वाद

 जगदलपुर में कमल खिलते ही स्थापित होगा सुशासन: संजय पाण्डे =

= भाजपा के प्रचार-प्रसार अभियान में मातृशक्ति भी लगा रही दमखम=

*जगदलपुर।* नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपनी पूरी शक्ति के साथ प्रचार अभियान में लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे का वार्डों में दौरा लगातार जारी है। उन्हें जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद एवं स्नेह मिल रहा है।

        गुरूवार को भी भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने नगर निगम क्षेत्र के सात वार्डों में धुंआधर दौरा किया। जहां वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे का आत्मीय स्वागत कर उन्हें भरपूर आशीर्वाद भी दिया। *बॉक्स*

*श्रीहरि मंदिर दर्शन के बाद प्रचार*

पहले राम का नाम, फिर बाकी सारे काम’ इस सूत्र वाक्य का अनुसरण करते हुए संजय पाण्डे प्रतिदिन पहले देवी-देवताओं के दर्शन करते हैं। इसके बाद ही मिशन इलेक्शन पर निकलते हैं। इसी तारतम्य में शहर के शांति नगर वार्ड स्थित श्री हरि (गोविंदा) मंदिर से पूजा-अर्चना कर भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने प्रचार-प्रसार की शुरुआत की। इस दौरान श्री पाण्डे ने भगवान श्री हरि की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त जगदलपुरवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

*बॉक्स*

*बस्तर सांसद महेश कश्यप भी जुटे*

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान में आज बस्तर सांसद महेश कश्यप भी शामिल हुए। सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की एवं भारी संख्या में मौजूद वार्डवासियों के साथ आमजन से आगामी चुनाव में भाजपा का परचम लहराने की अपील की।महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे एवं पार्षद प्रत्याशियों ने शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, गांधी नगर वार्ड, गंगा नगर वार्ड, राजेंद्र नगर वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड, क्षत्रपति शिवाजी वार्ड एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा एवं प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने की अपील की।

*बॉक्स*

*हर वर्ग से मिल रहा आशीर्वाद* 

अजेय योद्धा के रूप में स्थापित हो चुके महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने प्रचार-प्रसार के दौरान समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान संजय पाण्डे ने वृद्ध माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं सहित हर वर्ग के मतदाताओं से मिलकर भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का भरपूर प्रयास किया। इस दौरान भारी संख्या में माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों ने भी संजय पाण्डे के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर समर्थन मांगा।

*बॉक्स*

*महिला मोर्चा भी बढ़ा रहा बल*

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार में महिला मोर्चा भी पूरे दमख़म से जुट गया है। महिला मोर्चा भी कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ मिलकर डोर-टू-डोर वार्डों का दौरा कर रही हैं। साथ ही हर अंतिम व्यक्ति से संवाद स्थापित कर भारतीय जनता पार्टी का शहर विकास रूपी विज़न बताते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह कर रही है।

*बॉक्स*

 *समाजों से मांगा समर्थन*

निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने भाजपा प्रत्याशी हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में आज भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शौण्डिक समाज, सेन समाज, अग्रवाल समाज एवं भोजपुरी समाज के परिवारजनों एवं खेल प्रेमियों के साथ बैठक कर उनका समर्थन रूपी आशीर्वाद मांगा एवं भाजपा सरकार के विज़न एवं घोषणा पत्र के वादों की जानकारी साझा करते हुए शहर के विकास में अपनी महति भूमिका निभाने के लिए भाजपा को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *