कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने अग्रवाल समाज से मांगा समर्थन

अग्रवाल समाज का आशीर्वाद हमेशा कांग्रेस के साथ: मलकीत सिंह =

= पूर्व विधायक रेखचंद ने भी समाज से की अपील = 

*जगदलपुर।* नगर निगम चुनाव में सोशल मैंनेजमेंट के तहत जगदलपुर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू लगातार सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस मिशन में पूर्व विधायक रेखचंद जैन और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य लगातार योगदान दे रहे हैं।

            इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और अन्य नेताओं ने अग्रवाल समाज के वरिष्ठज लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के विजय अभियान में सहयोग मांगा। मलकीत सिंह गैदू ने समाज प्रमुखों से कहा कि अग्रवाल समाज शुरू से कांग्रेस को सहयोग देता आया है, नगर निगम चुनाव में भी ऐसे ही सहयोग की उम्मीद है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर शहर, बस्तर, राज्य और राष्ट्र के विकास में अग्रवाल समाज की महति भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि आपके समाज का देशहित में अतुल्य योगदान है। आप लोग जो प्यार कांग्रेस को देते आए हैं, वैसा ही प्यार हमारे मलकीत भाई को महापौर पद के लिए और सभी वार्डों में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को मिलेगा, ऎसी हमें पूरी उम्मीद है। आप सभी वरिष्ठ जन अपने समाज के युवाओं और माता बहनों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें और कांग्रेस को सहयोग दें। समाज जनों ने कांग्रेस नेताओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के प्रति स्नेह कम नहीं होगा। ज्ञात हो कि कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य लगातार विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का पक्ष मजबूत करने में लगे हुए हैं। इन नेताओं ने सभी समाजों से मेल मुलाकात और आशीर्वाद लेने का क्रम शुरू कर दिया है। विभिन्न समाजों से मलकीत सिंह को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। समाजों के प्रतिनिधि उन्हें दिल से आशीर्वाद दे रहे हैं।मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है। कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए स्वयं प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू तो दिन रात एक किए हुए ही हैं, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और अन्य नेता भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। सभी कांग्रेस नेता सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में मलकीत सिंह गैदू ने श्री ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज से शिष्टाचार मुलाकात कर समाज लोगों से जगदलपुर शहर के बेहतर विकास, तरक्की हेतु सुझाव मांगे एवं अपने नए विजन की तैयारी पर समाज के लोगों से चर्चा की। श्री ओसवाल जैन श्वेताम्बर समाज के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा व आशीर्वाद प्राप्त किया। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने माहेश्वरी समाज से भी शिष्टाचार भेंट की थी। उन्होंने माहेश्वरी समाज के लोगों से जगदलपुर शहर के बेहतर विकास, विकसित जगदलपुर, शहर की बेहतर तरक्की, शसक्त बनाने हेतु सुझाव एवं अपने नए कई विजन की पर तैयारी की चर्चा। इस दौरान श्री गैदू ने माहेश्वरी समाज के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांग उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *